{"_id":"5a96a3a84f1c1be13b8b573c","slug":"191519821736-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी-कार मेें टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसयूवी-कार मेें टक्कर, एक की मौत
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पनोह गांव में दो गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय सिंह राम पुत्र जुल्फी राम निवासी जिंगली बैजनाथ, कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार बुधवार दोपहर एक मारुति कार सवार बैजनाथ स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पनोह के पास अंब की ओर से आ रही फॉरच्यूनर गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा इतना जोरदार था कि मारुति गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मारुति कार में सवार आकर्श, जनकराज, जीतराम और सिंह राम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों कार से बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने सिंह राम को मृत घोषित कर दिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन