{"_id":"5a69c3a64f1c1b9f268b6594","slug":"191516880806-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरनिगाह में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीरनिगाह में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह स्थित एक निजी होटल में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने डीएसपी कुलविंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई कर पीरनिगाह स्थित एक निजी होटल में छापेमारी कर चार महिलाओं और एक पुरुष व होटल मालिक को हिरासत में लिया है। इनसे मामले के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। इससे देह व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल परीक्षण ऊना अस्पताल में करवाया है। जानकारी के अनुसार धार्मिक स्थल पीरनिगाह में एसपी दिवाकर शर्मा के आदेशों के बाद डीएसपी कुलविंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने देर रात बुधवार को एक निजी होटल में दबिश दी। पुलिस ने होटल में छापेमारी के दौरान धंधे में संलिप्त चार महिलाओं, एक पुरुष व होटल मालिक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यहां पर काफी समय से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। इसको लेकर पुलिस को भी काफी शिकायतें आ रही थीं। होटल से पकड़ी सभी युवतियां पंजाब की रहने वाली हैं। इनकी उम्र 18 से 32 वर्ष के बीच है। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध धंधों को चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन