फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   प्रेमी निकला युवती का हत्यारा

प्रेमी निकला युवती का हत्यारा

Wed, 30 Aug 2017 10:59 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी निकला युवती का हत्यारा
भरवाईं (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव चलाली में युवती की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुखविंद्र सिंह निवासी फतेहाबाद जिला तरनतारन पंजाब के रूप में हुई है, जो पेशे से चालक है।
विज्ञापन

बुधवार को देहरा पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश सुनाए गए हैं। आरोपी मृतका का प्रेमी था, दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवती के साथ आरोपी का पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग था। युवती बलजीत कौर आरोपी को शादी करने के लिए दबाव डालती थी और ब्लैकमेल कर फंसाने की धमकी देती थी। जबकि आरोपी सुखविंद्र युवती के साथ शादी करने से मना करता था। बार-बार धमकी दिए जाने से आरोपी ने लड़की को मौत के घाट उतारने का मन बना लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि हत्यारा युवक घूमने के बहाने से युवती को मोटरसाइकिल पर बैठाकर हिमाचल ले आया। 24 अगस्त रात साढ़े नौ बजे चलाली के नजदीक 200 मीटर दूर सुकार सड़क पर ले गया और यहीं पर अकेले ही आरोपी ने सारी वारदात को अंजाम दिया। प्रेमिका को तेजधार हथियार से गले व पेट पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद देहरा पुलिस उक्त मामले को लेकर छानबीन में जुट गई। एक हफ्ते के अंदर ही इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने बताया कि हत्यारोपी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसका छह दिन का रिमांड लिया है। आरोपी ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed