फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बैरिया में छात्र की संदिग्ध परस्थितियों में मौत

बैरिया में छात्र की संदिग्ध परस्थितियों में मौत

Mon, 10 Dec 2018 10:31 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
बैरिया में छात्र की संदिग्ध परस्थितियों में मौत
बैरिया में छात्र की संदिग्ध मौत
विज्ञापन

सुबह घर से स्कूल जाने के लिए हुआ था रवाना
घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर गिरा मिला याकूब
मौत कैसे हुई अभी तक नहीं लगा सुराग
पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा शव
ऊना पुलिस ने शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
जोल (ऊना)। निकटवर्ती बैरिया गांव में 13 वर्षीय छात्र की स्कूल जाते समय रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र की पहचान याकूब मोहम्मद पुत्र राज मुहम्मद निवासी बैरिया के रूप में हुई है।
याकूब मोहम्मद नौवीं का छात्र था। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले के संदर्भ में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि अभी खुलासा नहीं हो पाया कि छात्र की मौत कैसे हुई। बहरहाल पुलिस ने जांच कर रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक बैरिया निवासी 13 वर्षीय याकूब मोहम्मद रोजाना की तरह सोमवार सुबह घर से चौकीमन्यार स्कूल पढ़ने के लिए निकला। घर से करीब 500 दूरी पर याकूब रास्ते में गिरा मिला। पीछे से आए स्कूली छात्रों ने देखा और परिजनों को सूचित किया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे अचेत हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुहम्मद चौकीमन्यार के स्कूल में नौवीं में शिक्षा ग्रहण करता था। याकूब मोहम्मद गरीब परिवार से संबंध रखता था। उसके पिता मजदूरी करते हैं और माता गृहिणी हैं। छात्र की मौत से गांव में मातम है। डीएसपी ऊना हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed