फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चोरों ने रिहायशी घर से उड़ाए नगदी व गहने

चोरों ने रिहायशी घर से उड़ाए नगदी व गहने

Fri, 08 Jun 2018 05:04 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने रिहायशी घर से उड़ाए नगदी व गहने
खिड़की की ग्रिल तोड़ मकान से उड़ाए नकदी और गहने
विज्ञापन

उपमंडल अंब के चुरुडू़ में चोरी की वारदात, घर से कुछ दूरी पर बिखरा पड़ा मिला सामान
पुलिस ने शुरू की मामले की आगामी छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
जोल (ऊना)। उपमंडल अंब के चुरूडू़ में देर रात चोरों ने एक रिहायशी घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात में शातिरों ने हजारों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। देर रात चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चुरुडू़ के वार्ड नंबर-1 निवासी नरबीर सिंह पुत्र मुंशी राम ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि रात करीब 10 बजे के आसपास घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद घर के बाहर सो गए। सुबह करीब 6:00 बजे के आसपास देखा कि घर के पिछले वाले कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी भी खुली हुई थी और पिछली तरफ की खिड़की की ग्रिल भी टूटी हुई थी। घर के आसपास के लोगों के साथ छानबीन करने पर खिड़की की ग्रिल घर से थोड़ी दूर खेतों में पड़ी मिली। वहीं, एक गायब हुआ अटैची घर से करीब 100 से 150 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन की तरफ फेंकी हुई मिली। इसमें सामान जांचने के बाद एक तोले के करीब चेन, सोने के एक तोले के करीब मंगलसूत्र तथा दस हजार की नकदी गायब पाई गई। इसकी सूचना चुरुडू़ पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी तथा पुलिस थाना अंब को दी। इस मौके पर पहुंचे थाना अंब से पुलिस कर्मचारियों ने चोरी की घटना तथा स्थान का मुआयना किया। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed