फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ईसपुर में बाइक स्किड होने से महिला की मौत

ईसपुर में बाइक स्किड होने से महिला की मौत

Mon, 18 Sep 2017 11:36 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
ईसपुर में बाइक स्किड होने से महिला की मौत
ऊना। पुलिस चौकी पंडोगा के तहत ईसपुर में बाइक स्किड होने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पंडोगा निवासी पुष्पा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम पंडोगा निवासी युवक अपनी माता पुष्पा देवी (60) को बाइक पर ऊना की ओर लेकर जा रहा था। ईसपुर अस्पताल के पास अचानक बाइक स्किड हो गई। इसके चलते दोनों मां-बेटा बाइक से गिर गए। महिला बुरी तरह से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन, पुष्पा देवी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, डीएसपी हरोली अजय राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed