फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत

श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत

Fri, 12 Apr 2019 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पंजावर/हरोली(ऊना)। क्षेत्र के पंडोगा में श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में डेढ़ साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सर्वजोत सिंह पुत्र लखविंद्र सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। हादसे में 19 श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों में 12 श्रद्धालु लुधियाना, 4 जालंधर और तीन पटियाल के रहने वाले हैं।

घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। यहां से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। हादसे का कारण टेंपो की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं का जत्था टेंपो में लुधियाना से बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में माथा टेकने जा रहा था। टेंपो में करीब चार दर्जन के श्रद्धालु सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा उस वक्त हुआ जब पंडोगा की उतराई उतरते समय चालक ने टेंपो से नियंत्रण खो दिया इससे यह पलट गया। हादसे के बाद पंडोगा श्रद्धालुओं की चीख-पुकार से दहल गया। दर्दनाक हादसे में टेंपो के नीचे कुचलने से डेढ़ वर्षीय बच्चेे की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस में ईसपुर अस्पताल लाया गया। यहां से इन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना मेें भर्ती करवाया गया। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी घायलों को हरोली और ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया गया है।


हादसे में ये हुए घायल
पंडोगा में हुए हादसे में घायलों की पहचान आशा रानी (31), लखविंद्र सिंह (26), प्रदीप सिंह (31), परमजीत सिंह (29), बेबी(50), मंजीत(25), रत्न सिंह(53), ज्योति(24), जगीर सिंह(32), जवजोत सिंह(4), सकुंतला(80), अमरीक सिंह(65) सभी निवासी पंजाब के लुधियाना स्थित शिमला पुरी के रहने वाले हैं। इसके अलावा सतनाम कौर(41), हरविंद्र सिंह(41), कुलविंद्र(17), सिमरनजीत(18) निवासी जालंधर, सीमा (25) रजनी(30) एवं सुखदेव सिंह(11) निवासी पटियाला के रहने वाले हैं। घायल प्रदीप, परमजीत सिंह और हरविंद्र सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed