{"_id":"5bb79bfc867a55353c2224cd","slug":"171538759676-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में पकड़ा 1.51 लाख का सट्टा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह में पकड़ा 1.51 लाख का सट्टा
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने में पकड़ी 1.51 लाख की सट्टा राशि
शहर से गांव तक फैला सट्टे का कारोबार
पुलिस ने स्टोरियों के खिलाफ छेड़ा अभियान, मोबाइल, स्कूटी और बाइक जब्त
अमन वर्मा
ऊना। जिला में सट्टा और नशा माफिया की अब खैर नहीं। पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। एडिशनल एसपी विनोद धीमान ने स्वयं इस अभियान की कमान संभाली है। वे खुद फील्ड में जाकर ताबड़तोड़ छापामारी कर रहे हैं। पिछले एक माह में विभिन्न जगहों पर छापामारी कर सट्टे पर लगाई गई भारी राशि जब्त की है।
पुलिस की इस कार्रवाई से सट्टा माफिया में हड़कंप मच गया है। पिछले एक माह में एडिशनल एसपी ने संतोषगढ़ नगर, मैहतपुर और अजौली में छापामारी के दौरान सट्टे पर लगाई हुई करीब 1.51 लाख रुपये की राशि जब्त की है। एएसपी ने 7 सितंबर की रात को अजौली और संतोषगढ़ नगर में सट्टा माफिया के ठिकानों पर पर्ची दड़ा सट्टे के लिए लगाई गई करीब 67 हजार रुपये की राशि बरामद की थी। इसके अलावा 16 सितंबर की रात को सट्टा माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पर्ची दड़ा सट्टा के लिए लगाई गई करीब 57 हजार रुपये की राशि बरामद की थी। वहीं 28 सितंबर को भी संतोषगढ़ और अजोली में छापेमारी के दौरान सट्ट में लगाए गए 27 हजार रुपये बरामद किए थे। गौर हो कि लोग जल्द अमीर बनने के चक्कर में रोजाना हजारों रुपये की राशि दड़ा सट्टे में लगा रहे हैं। जिलाभर में रोजाना लाखों रुपये का सट्टा लग रहा है। दड़ा सट्टा लगाने में स्कूल के छात्र भी पीछे नहीं हैं। सूत्र बताते हैं कि लोग ऑनलाइन सट्टे का काम भी कर रहे हैं। एडिशनल एसपी विनोद धीमान ने लालूवाल में छापामारी के दौरान सट्टे में लगाई हुई राशि के साथ दो मोबाइल फोन, स्कूटी और बाइक को कब्जे में लिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि पुलिस ने सट्टा मफिया पर कार्रवाई करते हुए मौके से फरार हुए माफिया के वाहन जब्त किए हैं। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि जिला में नशे व सट्टा करोबारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा और सट्टा माफिया से जुड़े हुए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
-----