फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नंगल में दो सड़क हादसों में एक मौत, एक पीजीआई रेफर

नंगल में दो सड़क हादसों में एक मौत, एक पीजीआई रेफर

Fri, 05 Oct 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नंगल में दो सड़क हादसों में एक मौत, एक पीजीआई रेफर
नंगल में दो सड़क हादसे, एक की मौत
विज्ञापन

नंगल-आंनदपुर साहिब और नंगल-भाखड़ा मार्ग पर हुई दुर्घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। जिला के समीपवर्ती क्षेत्र नंगल में दो विभिन्न सड़क हादसों में एक मौत हो गई है, जबकि दूसरे घायल को पीजीआई के लिए रेफर किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई बलराम ने बताया कि नंगल-आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित गांव लोअर पट्टी में बैजनाथ से हरिद्वार जा रही एचआरटीसी की तेज रफ्तार बस ने एक एक्टिवा सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इससे कारपेंटर का काम करने वाले उजागर सिंह पुत्र महिंद्र पाल निवासी गांव जोहल की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, दूसरा सड़क हादसा नंगल-भाखड़ा मुख्य मार्ग पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार छतरी राम पुत्र किशन कुमार को 108 एंबुलेंस सेवा से बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed