{"_id":"5b76d66542c79246664212e0","slug":"161534514789-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर के हमले से बुजुर्ग महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदर के हमले से बुजुर्ग महिला घायल
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
demo pic
ऊना। शहर से सटे गांव कोटला कलां में बंदर के हमले से वृद्धा बुरी तरह से घायल हो गई। परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
70 वर्षीय कौशल्या देवी कोटला कलां स्थित घर के पास रास्ते पर जा रही थी। इस दौरान एक बंदर ने उस पर हमला बोल दिया। इससे बुजुर्ग महिला बुरी तरह से घायल हो गई। परिजनों ने फौरन उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया है। अस्पताल के एमएस डॉ. बीबी कटोच ने बताया कि पीड़िता को उपचार दिया गया है। फिलहाल उसके स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन