फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ड्यूटी में कोताही पर दो महिला आरक्षी निलंबित

ड्यूटी में कोताही पर दो महिला आरक्षी निलंबित

Tue, 16 Jan 2018 10:57 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी में कोताही पर दो महिला आरक्षी निलंबित

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने ड्यूटी में कोताही बरतने पर दो महिला आरक्षियों को निलंबित कर दिया है। दोनों महिला आरक्षियों की ड्यूटी विचाराधीन कैदियों को कोर्ट से जेल वापस ले जाने में लगी थी। डीएसपी कुलविंद्र सिंह के औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम में से दो महिला आरक्षी नदारद पाई गईं। एसपी ने मामले की विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को बनगढ़ स्थित जेल से कुछ कैदियों को पेशी के लिए ऊना कोर्ट लाया गया था। इसके लिए पुलिस टीम की तैनाती की गई थी। पेशी के बाद टीम उक्त कैदियों को वापस बनगढ़ जेल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान एसपी दिवाकर शर्मा ने डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह को कैदियों की पेशी में लगी टीम का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। डीएसपी कुलविंद्र सिंह के निरीक्षण के दौरान टीम में तैनात दो महिला आरक्षी ड्यूटी से नदारद पाई गईं। इसकी सूचना उन्होंने एसपी को दी। एसपी ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए दोनों महिला आरक्षी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि दो महिला आरक्षी ड्यूटी के दौरान गैर हाजिर पाई गईं। इसके चलते उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed