{"_id":"59de5a9c4f1c1b6d548b6b7d","slug":"161507744412-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदल 36 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदल 36 हजार उड़ाए
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत मैहतपुर में शातिरों ने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर हजारों का चूना लगाया है। पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुुलिस के अनुसार बसदेहड़ा निवासी विजय कुमार ने शिकायत में बताया कि वह अपने एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए मैहतपुर स्थित एक एटीएम में गया। जहां पर खड़े एक युवक ने उसकी मदद करने के बहाने उसका एटीएम ले लिया। जब पैसे नहीं निकले तो वह वहां से एटीएम लेकर चला गया। जब वह घर पहुंचा तो उसे अहसास हुआ कि उसका एटीएम बदल गया है। जब उसने मोबाइल चेक किया तो उस पर भी खाते से करीब 36 हजार रुपए की निकासी होने का संदेश आया था। जिसे देखकर उसे होश फाख्ता हो गए। पीड़ित ने तुरंत बैंक में फोन करके अपना एटीएम ब्लॉक करवा दिया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी खंगाली लेकिन पुलिस के हाथ खाली दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। उधर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले भी जिला में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के मामले सामने आए हैं। हाल ही में भदसाली निवासी एक महिला का एटीएम बदलकर पांच लाख की ठगी की गई थी जबकि चिंतपूर्णी में भी एक व्यक्ति लाखों की ठगी का शिकार हुआ था। जिला में लगातार साइबर क्राइम बढ़ रहा है। ज्ञात व्यक्ति को न दें अपना पिन: डीएसपी
डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने कहा कि कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को अपना पिन और एटीएम कार्ड न दें। शातिर आपसे आपका एटीएम कार्ड लेकर बदल लेते हैं और आपके एटीएम की जगह पर उसी तरह का एटीएम कार्ड दे देते हैं। जिससे लोग ठगी का शिकार होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में हमेशा सचेत रहें। जरूरत पड़ने पर तुरंत बैंक प्रबंधन और पुलिस की सहायता लें।