फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दो ने खाया जहरीला पदार्थ

दो ने खाया जहरीला पदार्थ

Fri, 16 Jun 2017 11:05 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
दो ने खाया जहरीला पदार्थ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला के गांव हटली व बडसाला में दो विवाहित महिलाओं ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उनको ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जंाच शुरू कर दी है। अभी तक जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार पहला मामला उपमंडल बंगाणा के हटली गांव का है, जहां नीलम (20) ने शुक्रवार सुबह अचानक ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ता देख परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं दूसरा मामला बडसाला गांव का है, जहां सुमन(28) ने वीरवार देर सायं जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जंाच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों के ब्यान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed