फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चौकीदार को फर्जी तरीके से मानदेय देने पर दो पंचायत सचिव बर्खास्त

चौकीदार को फर्जी तरीके से मानदेय देने पर दो पंचायत सचिव बर्खास्त

Sat, 06 Jul 2019 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
चौकीदार को फर्जी तरीके से मानदेय देने पर दो पंचायत सचिव बर्खास्त
अमन वर्मा
विज्ञापन

ऊना। विदेश में रह रहे चौकीदार की फर्जी तरीके से मानदेय जारी करने के बहुचर्चित मामले में दो पंचायत सचिवों पर गाज गिरी है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर दोनों पंचायत सचिवों को बर्खास्त कर दिया गया है। एडीसी अरिंदम चौधरी ने कार्रवाई करते हुए दोनों पंचायत सचिवों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।

लोअर देहलां पंचायत में कार्यरत चौकीदार लंबे समय से विदेश में रहता था। इस दौरान दो पंचायत सचिवों की मिलीभगत के चलते चौकीदार की पंचायत में हाजिरी लगती रही। चौकीदार का वेतन परिजनों को चेक से मिलता रहा। बताया जा रहा है कि वर्ष 2010 से लेकर 2015 तक विदेश में रह रहे चौकीदार के नाम पर पंचायत में फर्जी तरीके से हाजिरी लगाकर परिजनों को मानदेय जारी किया गया।
विज्ञापन


दोषी पंचायत सचिव रणजीत सिंह 2010 से 2015 तक और संतोष कुमारी 2015 से 2016 तक लोअर देहला में कार्यरत रही। इस दौरान फर्जी तरीके से मानदेय जारी किया गया। इसकी पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद विभागीय जांच भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में दोषी पाए जाने पर विभाग ने दो पंचायत सचिवों को बर्खास्त कर दिया है। एडीसी अरिंदम चौधरी ने की है। एडीसी ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिव पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।


उन्होंने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर दोनों पंचायत सचिवों की सेवा तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। एडीसी ने बताया कि जांच में दोषी पाए पंचायत सचिव रणजीत सिंह और पंचायत सचिव संतोष कुमारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed