फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   डिफाल्टर बसों को चेक करने के निर्देश

डिफाल्टर बसों को चेक करने के निर्देश

Sun, 23 Jun 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
डिफाल्टर बसों को चेक करने के निर्देश
ऊना। जिले में डिफाल्टर निजी बस ऑपरेटरों की अब खैर नहीं। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने जिले के सभी थाना और चौकियों के कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है और 24 घंटे के भीतर सभी निजी बसों के परमिट, इंश्योरेंस, पासिंग, बस के कागजपत्र, चालक का लाइसेंस आदि सहित अन्य प्रमाण पत्र जांचने के आदेश दिए हैं। खासकर पुलिस अधीक्षक ऊना ने ऊना हाईवे की बसों की जांच के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में अधिकतर निजी बस ऑपरेटर अधिक कमाई करने के लालच में अपनी डिफाल्टर बसों मेें क्षमता से अधिक सवारियों को भरकर खूब चांदी कूट रहे हैं। अमर उजाला में समाचार छपते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। इसके बाद डिफाल्ट बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए। एक आरटीआई के अनुसार जिले में इस समय 35 निजी बसें बिना पासिंग, बिना टोकन टैक्स, बिना इंश्योरेंस और गैर न्यू परमिट के सड़कों पर दौड़ रही हैं। जिला में एक साल पहले जो 28 बसें डिफाल्टर घोषित की गई थीं, वे भी सड़कों पर चल रही हैं। अकेले ऊना हाईवेज कंपनी की डिफाल्टर 17 बसें बिना पासिंग के चल रही हैं, जिन पर करीब 50 लाख का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन


ऊना हाइवे की तीन बसें और एक अन्य निजी बस बाउंड
पुलिस प्रशासन ने ऊना हाईवे की ती बसों को बाउंड कर लिया है। पुलिस ने बस के परमिट, इंश्योरेंस, पासिंग सहित अन्य दस्तावेजों की भी जांच की। इसमें विभिन्न प्रकार की खामियां पाई गईं और फिटनेस में भी बसें सही नहीं पाई गईं। इसके चलते पुलिस ने बसों को बाउंड कर अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा एक अन्य बस को भी कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि जिला की सभी चौकियों व थानों के प्रभारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अगले 24 घंटे में सभी डिफाल्टर बसों को जांच के दौरान कब्जे में ले लिया जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed