फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अग्निकांड में 20 झुग्गियां जलकर राख

अग्निकांड में 20 झुग्गियां जलकर राख

Sat, 22 Jun 2019 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
अग्निकांड में 20 झुग्गियां जलकर राख
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जीतपुर बहेड़ी में शनिवार दोपहर बाद अग्निकांड में प्रवासी परिवारों की डेढ़ दर्जन से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इसमें पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

अग्निकांड के दौरान पीड़ित परिवारों का रहने, खाने, पहनने सहित अन्य सामान राख हो गया। वहीं, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र जीतपुर बहेड़ी में झुग्गियों में रह रहे प्रवासी 17 परिवारों की बीस झुगियां राख हो गई हैं। संजय साहनी, राभासि साहनी, राज कुमार साहनी, राजेंद्र साहनी, पवन साहनी, राज कुमार, अशोक साहनी, होरिल साहनी, दिनेश साहनी, सुरजीत साहनी, बेचन साहनी, अरुण साहनी, बजेंद्र साहनी, राजेश साहनी, संतोष साहनी, राम साहनी और विजय साहनी को नुकसान हुआ है। वहीं प्रशासन की ओर से झुग्गियां में आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पीड़ितों ने बताया कि इस घटना में उनके गैस, कूलर, पंखा, खाने-पीने का सारा सामान, बर्तन, कपड़े सहित अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने के कारणों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार घनारी मुनीष चौधरी का कहना है कि जीतपुर बहेड़ी में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख हो गईं। उन्होंने कहा कि आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद पीड़ित परिवारों को फौरी राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed