फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अज्ञात गाड़ी की टक्कर से एक की मौत

अज्ञात गाड़ी की टक्कर से एक की मौत

Wed, 12 Jun 2019 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात गाड़ी की टक्कर से एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। उपमंडल अंब के भंजाल गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विपुल कुमार पुत्र शंकर पासवान निवासी गांव ओडो जिला नवाद बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है कि विपुल कुमार मुबारिकपुर के एक उद्योग में ही कार्यरत था। पुलिस के अनुसार विपुल कुमार काम से घर लौट रहा था। इस दौरान पैदल जा रहे विपुल कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोगों की मदद से उपचार के लिए अंब अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मनोज जंवाल ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed