{"_id":"5cf55b1abdec2207066cb46e","slug":"15595835103-una-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली के बीच दबने से बदायूं के चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली के बीच दबने से बदायूं के चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती चलोला गांव में ट्रैक्टर पलटने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष कुमार (27 ) पुत्र महेश चंद्र निवासी गांव बिहारीपुर जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मनीष कुमार ट्रैक्टर-ट्राली पर सीमेंट के पेवर्स लेकर जा रहा था। रास्ते में चढ़ाई पर उसका ट्रैक्टर पलट गया। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच दबने से मनीश की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मनीष सीमेंट के पेवर्स से भरी ट्राली लेकर जा रहा था कि चलोला के पास चढ़ाई पर अचानक ट्रैक्टर पलट गया। इस दौरान ट्रैक्टर और ट्राली के बीच दबने से मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से ट्रैक्टर-ट्राली में फंसे शव को बाहर निकाला। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है।