{"_id":"5cf2b339bdec22076f5123eb","slug":"155940951118-una-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)। क्षेत्र के कुठेड़ा खैरला में शुक्रवार को सड़क हादसे में बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत में एक और युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान क्षितिज पुत्र वीके धीमान निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक का शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
उपमंडल अंब के कुठेड़ा खैरला में शुक्रवार को सड़क हादसे में बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। गंभीर रूप से घायल एक युवक का उपचार चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है। बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत में ध्रुव पठानिया पुत्र राज सिंह निवासी मटौर कांगड़ा की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घायलों में क्षितिज पुत्र वीके धीमान निवासी कांगड़ा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसके साथ बोलेरो में सवार बाबू पुत्र रमेश चंद निवासी नगरोटा बगवां का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।