फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   टैक्सी चालकों ने शंभू बैरियर पर मचाया हुड़दंग

टैक्सी चालकों ने शंभू बैरियर पर मचाया हुड़दंग

Sat, 25 May 2019 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
टैक्सी चालकों ने शंभू बैरियर पर मचाया हुड़दंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी शंभू बैरियर में शुक्रवार रात एक बजे के करीब दो टैक्सी चालकों ने शराब के नशे में खूब हुड़दंग मचाया। चालकों ने ड्यूूटी पर तैनात होमगार्ड जवान से बहसबाजी, बदतमीजी और हाथापाई भी की।

इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों चालकों को हिरासत में लेकर इनके खिलाफ 7(51)के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार रात एक बजे के करीब दो टैक्सी चालक शंभू बैरियर पर किसी बात को लेकर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से उलझ पड़े। इसके बाद वे हाथापाई पर उतारू हो गए। दोनों चालकों ने शराब पी रखी थी। इसके बाद होमगार्ड जवान ने पुलिस को फोन करके बुलाया। जब पुलिस शंभू बैरियर पर पहुंची तो दोनों चालक पुलिस के साथ भी अभद्र व्यवहार करने पर उतारू हो गए। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और थाना ले आई।
विज्ञापन


पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ हुड़दंग मचाकर हंगामा करने पर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों चालकों का नाम राकेश कुमार और संदीप ठाकुर है। दोनों का पुलिस ने मेडिकल भी करवाया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी जगवीर ठाकुर ने बताया कि रात के समय हुड़दंग मचाने पर दो टैक्सी चालकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed