फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सुनियोजित तरीके से फरार हुआ कैदी

सुनियोजित तरीके से फरार हुआ कैदी

Mon, 20 May 2019 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
सुनियोजित तरीके से फरार हुआ कैदी
विवेक कुमार शर्मा
विज्ञापन

ऊना। कस्बा मैहतपुर में सोमवार को एचआरटीसी बस से फरार हुए हत्या मामले के सजायाफ्ता कैदी के फरार होने का प्लान पहले ही बन चुका था। इसका खुलासा तेजी से वायरल हो रही मैहतपुर बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुआ है।

मैहतपुर में कैदी राजीव कौशल के साथी उसे भगाने के लिए पहले से तैयार थे। इतना ही नहीं अपने साथी को भगाने के लिए वे बाइक पर बस का पीछा भी कर रहे थे। जैसे ही बस मैहतपुर में सवारियां चढ़ाने के लिए रुकी, कैदी के शातिर साथियों ने भी बाइक को ठीक बस के पीछे खड़ा कर दिया। पहले से तैयार राजीव कौशल ने बस में से फौरन छलांग लगाई और बाइक पर साथियों के साथ बैठकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना को देखकर लगता है कि राजीव का फरार होने होने का प्लान पहले ही बन चुका था। हालांकि बस से उतरे पुलिस कर्मी ने भी राजीव को पकड़ने का भरसक प्रयास किया, लेकिन कुछ ही दूरी से वह बाइक पर भागने में सफल रहा। बाइक सवार राजीव को मैहतपुर मेन बजार से रेलवे रोड की ओर ले गए।
विज्ञापन


राजीव ने दूसरी बार खाकी को चकमा दिया है। राजीव को बाइक पर भगाने वाले दो युवक कौन हैं, इसका अभी कोई पुख्ता सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि पुलिस ने हर पहलू की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि फरवरी 2013 में मैहतपुर में हुए उद्योगपति हत्याकांड में राजीव मुख्य आरोपी बनाया गया था। पुलिस राजीव कौशल की तलाश में जुट गई है, लेकिन साथ ही राजीव को भगाने वाले बाइक सवारों की भी तलाश सरगर्मी से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed