फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एक साथ जली तीन चिताएं

एक साथ जली तीन चिताएं

Sun, 12 May 2019 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
एक साथ जली तीन चिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब (ऊना)। डेरा ब्यास में सत्संग सुनने जा रहे टेंपो-ट्रेवलर दुर्घटना में मारे गए लोअर अंदौरा के तीन और बदाऊं के व्यक्ति का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। लोअर अंदौरा में एक ही दिन तीन चिताएं जलने से पूरा गांव और आसपास क्षेत्र के लोग गहरे सदमे में दिखे।

शनिवार सुबह किशनगढ़-करतारपुर रोड गांव नौगज्जा में ट्रेवलर के डिवाइडर से टकराने के चलते क्षेत्र की तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई थी। उनके पोस्टमार्टम के बाद शनिवार रात के लगभग दस बजे उनके शव गांव पहुंचे। मृतका भगवती कुमारी पत्नी सरदारीलाल, विमला देवी पत्नी भजनलाल और सोना देवी पत्नी हरनाम दास तीनों लोअर अंदौरा निवासी हैं। रविवार दोपहर को भगवती कुमारी और विमला देवी का गांव में लोगों ने नम आंखों से अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


सोना देवी का अंतिम संस्कार दोपहर बाद किया गया। क्योंकि उसका एक बेटा सेना में है। उनके आने के बाद उसी श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। रतन चंद पुत्र रेलू राम का इसके पैतृक गांव बदाउं में अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में जिन लोगों को हल्की चोटें आई हैं वे भी जिला ऊना के हैं। उनका पंजाब में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed