{"_id":"5c950020bdec2214530f9e57","slug":"151553268768-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में पलटी बस, 12 सैलानी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों में पलटी बस, 12 सैलानी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़-अजौली मुख्य मार्ग पर वीरवार सुबह एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। हादसे में बस सवार करीब एक दर्जन श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां यात्रियों को उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के दौरान घटनास्थल लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। बस चालक को संतोषगढ़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि चालक को दौरा पड़ गया था।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से धर्मशाला जा रही एक टूरिस्ट बस एचआर 38जेड4894 संतोषगढ़ नगर में पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में पलट गई। बस में लगभग 12 यात्री सवार थे, जिनको मामूली चोटें आई हैं। हादसे में बस चालक केहर सिंह निवासी गाजियाबाद यूपी को भी चोटें आईं, जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। उपचार के बाद चालक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
उधर, पुलिस चौकी संतोषगढ़ के इंचार्ज एसआई कल्याण सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।