फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बंगाणा के जंगलों में खैरों पर अवैध कुल्हाड़ी

बंगाणा के जंगलों में खैरों पर अवैध कुल्हाड़ी

Sat, 02 Mar 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
बंगाणा के जंगलों में खैरों पर अवैध कुल्हाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में इन दिनों लोगों की मलकीयत भूमि से ठेकेदारों द्वारा खैर के पेड़ काटे जा रहे हैं। उसकी आड़ में कुछ तो मलकीयत जमीन के साथ लगती सरकारी भूमि और सरकारी जमीन और सरकारी चराद से वन काटू खैरों को अवैध तरीके से काट रहे हैं।

खैर के पेड़ों को जड़ों से ही उखाड़ कर उस स्थान पर झाड़ियां फेंकीं जा रही हैं ताकि अवैध कटान का पता न चल सके। ठेकेदार में खैर की लकड़ी को बेच कर लाखों की कमाई कर सरकार को चूना लगा रहे हैं। हालांकि विभाग ने इस मामले में एक वन रक्षक को निलंबित कर विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस धंधे का खुलासा तब हुआ जब क्षेत्र के लोगों ने विभाग को जानकारी दी। वन विभाग ने हरकत में आते हुए मंडल स्तर पर गठित की टीम ने खैर के अवैध कटान के क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान बंगाणा और कनूडा की बीटों से अधिकांश पाए अवैध कटान के मामले पर कार्रवाई करते हुए ड्यूटी का सही निर्वहन न करने पर फॉंरेस्ट गार्ड ठाकुर दास को निलंबित कर दिया है। जिन बीटों में अवैध कटान पाया गया यह बीटें इनके अधीन थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6700 पेड़ काटने की अनुमति
उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत वन क्षेत्र में आजकल वन माफिया बेखौफ कहर बरपा रहा है। मलकीयत से खैर के कटान की आड़ में वन माफिया बड़ी आसानी से अपने काम को अंजाम दे रहा है। जबकि इन तीन ब्लाकों में 28 ठेकेदारों को 6700 खैरों के पेड़ों को काटने की स्वीकृति विभाग से मिली है। दस वर्षीय कटान परमिट की आड़ में ठेकेदार और उनके कारिंदे सरकारी भूमि से अवैध कटान बेधड़क कर रहे हैं।

इस संबंध में वनपरिक्षेत्र बंगाणा के अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि वनपरिक्षेत्र बंगाणा के तहत हो रहे अवैध कटान की शिकायतें मिल रहीं थीं। इस पर विभाग ने मंडल स्तर पर टीम का गठन किया। अवैध कटान के क्षेत्रों का दौरा कर निरीक्षण किया। टीम ने िनरीक्षण के दौरान वहां के लोगों से भी पूछताछ की। पुख्ता जानकारी के बाद फारेस्ट गार्ड को निलंबित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed