फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   भंजाल में कार-बाइक में टक्कर, दो घायल

भंजाल में कार-बाइक में टक्कर, दो घायल

Sat, 07 Jul 2018 10:39 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
भंजाल में कार-बाइक में टक्कर, दो घायल
Bike Accident

अंब (ऊना)। भंजाल में कार और बाइक में टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात के लगभग साढ़े सात बजे भंजाल में बाइक को कार ने ओवरटेक करते वक्त टक्कर मार दी।

विज्ञापन


इससे बाइक सवार अवतार सिंह पुत्र तिलकराज निवासी मरवाड़ी और सुनील दत्त पुत्र सुभाष चंद निवासी नंगल खरोड़ा मुकेरियां पंजाब को चोट लगी हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए कंपनी की गाड़ी से सीएचसी अंब लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने अवतार सिंह को रेफर कर दिया है। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। दोनों व्यक्ति एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और ड्यूटी के बाद मुबारिकपुर से लौट रहे थे। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed