{"_id":"5bdb2f05bdec22697a0f413b","slug":"141541091077-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के घंडावल में कार की चपेट में आने से स्कूटर सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जगत राम निवासी उपमंडल बंगाणा के गांव डोहक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक 60 वर्षीय जगतराम निवासी डोहक बुधवार शाम स्कूटर पर अंब से ऊना की ओर जा रहे थे। घंडावल पहुंचने पर बाइक की कार के साथ टक्कर हो गई। हादसे में घायल जगतराम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बारे में डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले सौंप दिया है। वहीं मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन