{"_id":"5a2fd8734f1c1b69678c18b5","slug":"121513085043-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो की टक्कर से बाईक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो की टक्कर से बाईक सवार की मौत
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पंजावर (ऊना)।
पुलिस थाना हरोली के तहत पंडोगा में स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान नरदेव सिंह (34) पुत्र देवराज निवासी पंजावर हरोली ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं रोजाना की तरह गत रात्रि नरदेव सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर क्रशर की तरफ जा रहा था कि निचला पंडोगा में एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक युवक क्षेत्र के एक स्टोन क्रशर में कार्य करता था। एएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन