फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   शातिरों ने खाते से उड़ाए 85 हजार

शातिरों ने खाते से उड़ाए 85 हजार

Fri, 24 Nov 2017 09:57 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
शातिरों ने खाते से उड़ाए 85 हजार

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती हिल व्यू कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति को शातिरों ने एटीएम कोड पूछकर करीब 85 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जांच के दौरान पता चला कि शातिरों ने खाते से ऑनलाइन शॉपिंग की है। इससे पहले भी जिला में लोगों के खातों से नकदी उड़ाए जाने के मामले सामने आ चुके हैं।


हिल व्यू कॉलोनी निवासी रामदास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके खाते से बीते दिनों अचानक पैसे निकलने के मेसेज आने शुरू हुए। देखते ही देखते हजारों की नकदी गायब हो गई। जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो जांच करने पर पता चला कि खाते से लगभग 85 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। इसे देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि बीते दिनों उसे बैंक कर्मी के नाम पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसे झांसे में लेकर एटीएम के बारे में जानकारी ली। इसके बाद खाते से पैसे गायब हो गए। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने लोगों से आह्वान कि किसी भी अज्ञात का फोन आने पर अपने एटीएम की जानकारी न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed