फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल

दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल

Tue, 31 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब(ऊना)।
उपमंडल अंब के दियाड़ा और कुठियाड़ी में दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को अंब अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया है। सोमवार रात को दियाड़ा में एक कार ने अंब की तरफ से आ रही स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण स्कूटी सवार दो लोग वीरबल और प्रेमचंद गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायलों को 108 एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें ऊना रेफर किया गया। कार चालक दुर्घटना के बाद वाहन को अंब की तरफ भगा ले गया। उसे पुलिस ने अंब चौक में पकड़ लिया। दूसरी दुर्घटना सोमवार रात को सवा नौ बजे पक्का परोह में उस समय हुई, जब होंडा सिटी कार ने सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। इससे कार चालक देसराज पुत्र सुखराम निवासी हाउस नंबर 1ई, डीएफएल कॉप्लेक्स पहाड़गंज सेंट्रल दिल्ली को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed