{"_id":"59e78ca54f1c1b0d698b669c","slug":"121508347045-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार के खाते से तीस हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार के खाते से तीस हजार उड़ाए
Updated Sat, 21 Oct 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
ऊना। शहर में स्थित एक दुकानदार के खाते से शातिरों ने हजारों की नकदी को उड़ा लिया। पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शहर के एक दुकानदार राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके खाते से काफी समय से हजारों की नकदी गायब हो रही थी। इस पर उसे जब अहसास हुआ तो वह बैंक पहुंचा। वहां से पता चला कि उसके खाते से लगभग 30 हजार रुपये निकाले गए हैं।
इसके बाद पीड़ित ने तुरंत अपना अकाउंट बंद करवा दिया। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। गौर रहे कि इससे पहले भी जिला में लोगों के खातों से नकदी उड़ाए जाने के मामले सामने आ चुके हैं।