फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   आरटीओ को दबोचने के लिए पहले की रेकी

आरटीओ को दबोचने के लिए पहले की रेकी

Tue, 19 Mar 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
आरटीओ को दबोचने के लिए पहले की रेकी
विवेक कुमार शर्मा
विज्ञापन

ऊना। भ्रष्टाचार मामले में आरोपी बनाए गए आरटीओ को लाखों रुपये की राशि के साथ दबोचने के लिए विजिलेंस की ऊना टीम ने मैड़ी मेले में श्रद्धालुओं का रूप धारण किया। एएसपी सागर चंद्र शर्मा ने कुर्ता-पायजामा पहनकर भगवे रंग का कपड़ा सिर पर लपेटा था।

उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की तरह की बाइक पर नीले रंग का झंडा भी लगाया था। इससे देखने वाला यही समझे कि यह कोई श्रद्धालु है जो मैड़ी मेले के लिए पहुंचा है। आरोपी को दबोचने से पहले विजिलेंस की टीम ने मौके पर कई राउंड लगाकर गुपचुप तरीके से रेकी भी की। हालांकि विजिलेंस के इंस्पेक्टर को मामला रफा-दफा करने के लिए पैसे देने की पेशकश खुद आरोपी आरटीओ ने की थी, लेकिन विजिलेंस को इस बात का भी डर था कि कहीं इस ऑफर के चक्कर में आरोपी विजिलेंस को ही लपेटे में लेने का प्रयास तो नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


आरटीओ से पैसे लेने और उसे दबोचने के लिए तयशुदा स्थान पर विजिलेंस के एएसपी सागर चंद्र शर्मा और अन्य सहयोग वेश बदल कर मंडराते रहे। हालांकि पैसे लेने गए विजिलेंस के इंस्पेक्टर भी पुरी मुस्तैदी के साथ मौके पर मौजूद रहे। निर्धारित वक्त पर आरोपी आरटीओ मैहतपुर पहुंचा और उसने जैसे ही विजिलेंस के इंस्पेक्टर को देने के लिए पैसे निकाले और इसी दौरान एएसपी सागर चंद्र और अन्य टीम के सदस्यों ने उसे रंगे हाथा दबोच लिया। गौरतलब है कि एएसपी सागर चंद्र विजिलेंस ऊना में तैनाती के बाद से अब तक आधा दर्जन के करीब रिश्वत के मामले पकड़ चुके हैं। विजिलेंस ऊना के एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि आरोपी आरटीओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी आरटीओ ने विजिलेंस को रिश्वत देकर अपने खिलाफ चल रहे क्रप्शन के मामले को कमजोर करवाने, जांच को प्रभावित करने और अपनी संपत्तियों को जांच के दायरे से बाहर रखने के लिए प्लान बनाया था। लेकिन महज वीडियो फुटेज के आधार पर पहले से कमजोर आंके जा रहे केस को खुद आरटीओ ने ही मजबूती दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed