फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मैकेनिक की दुकान में आग, तीन बाइक जलीं

मैकेनिक की दुकान में आग, तीन बाइक जलीं

Sat, 03 Feb 2018 07:43 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
मैकेनिक की दुकान में आग, तीन बाइक जलीं

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)।
उपमंडल अंब के कलरूही में मैकेनिक की दुकान आग की भेंट चढ़ गई। अचानक लगी भीषण आग में तीन मोटरसाइकिल और अन्य कीमती सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इससे लगभग पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। अभी तक आग लगने के कारणों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर कलरूही में शनिवार सुबह के लगभग पांच बजे मैकेनिक दिनेश कुमार निवासी बिल्लां दा सप्पड़ ग्राम पंचायत राजपुर जस्वां की दुकान में आग लग गई। दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और फायर स्टेशन को सूचित किया। आग में दुकान के अंदर रखीं तीन बाइक और स्पेयर पार्ट्स पूरी तरह से जलकर राख हो गए। मैकेनिक दिनेश कुमार के मुताबिक आग में उसका लगभग पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


उधर दुकान में आग की सूचना मिलने पर अंब व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने मौके का जायजा लिया और व्यापार मंडल की तरफ से फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपयेदेने की घोषणा की। अंब के एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed