{"_id":"5a1bf7b14f1c1bf4688bdcea","slug":"11511782321-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूलकर व्यक्ति ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर झूलकर व्यक्ति ने दी जान
Updated Mon, 27 Nov 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैहतपुर(ऊना)।
पुलिस चौकी मैहतपुर के तहत जखेड़ा में एक व्यक्ति ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। मृतक की पहचान पवन कुमार (50) निवासी ज्वार अंब के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की पवन कुमार अपने कमरे में फंदे पर झूल रहा है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
पवन कुमार हिमुडा में कार्यरत था जो जखेड़ा में किराए के मकान में रहता था। स्थानीय व्यक्ति ने जब उसे अपने कमरे में फंदे से लटका देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पवन ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी मामले की पूछताछ कर रही है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन