फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चौकीदार पर तेजधार हथियारों से हमला

चौकीदार पर तेजधार हथियारों से हमला

Mon, 04 Sep 2017 10:28 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
चौकीदार पर तेजधार हथियारों से हमला
ऊना। पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत मजारा बाजार में दुकानों की रखवाली कर रहे चौकीदार पर करीब चार युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। अज्ञात हमलावरों ने दुकान के बाहर रखी कुर्सी, दो स्कूटर सहित बिजली के मीटर भी तोड़ डाले। लहूलुहान हालत में चौकीदार को सीएचसी संतोषगढ़ के बाद हरोली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सतीश कुमार निवासी भलाण, पंजाब ने मजारा बाजार में चार दुकानें ले रखी हैं। रखवाली के लिए उसका नौकर बबलू रात को दुकानों के बाहर सोता था। बबलू ने बताया कि रविवार रात भी वह दुकान के बाहर सोया हुआ था कि चार युवक नशे में धुत्त होकर आए और दुकान के बाहर रखी कुर्सी और स्कूटर को तोड़ने लगे। बबलू ने जब तोड़फोड़ का कारण पूछा, तो युवकों ने बबलू पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बबलू के हाथ पर गहरे जख्म हुए हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल व्यक्ति के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed