फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दौलतपुर में केमिस्ट की दुकानों पर छापेमारी

दौलतपुर में केमिस्ट की दुकानों पर छापेमारी

Thu, 11 Oct 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
दौलतपुर में केमिस्ट की दुकानों पर छापेमारी
डेमो पिक

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के तीन बाजारों में केमिस्ट की दुकानों में छापेमारी की। इससे आसपास के गांवों में दवाई विक्रेताओं की दुकानों में हड़कंप मचा रहा।

सूत्रों के अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर अनूप शर्मा, एसएचओ गगरेट चैन सिंह ठाकुर, चौकी प्रभारी राजिंद्र पठानिया की संयुक्त टीम ने मरवाड़ी, मवाकोहलां और दौलतपुर चौक में लगभग एक दर्जन दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दवाइयों का रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज चेक किए। हालांकि टीम को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन पूरा दिन क्षेत्र में गहमागहमी मची रही।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर अनूप शर्मा ने बताया कि वीरवार को उन्होंने केमिस्ट की दुकानों का निरीक्षण किया। दवा विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंधित दवाइयां बिना डॉक्टर की पर्ची के न बेचें। साथ ही एच वन रजिस्टर पूरी तरह अप टू डेट रखें। उन्होंने टीबी की दवाइयां भी न बेचने का आह्वान किया, क्योंकि उनको अस्पताल में मुफ्त दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ कमियां केमिस्ट की दुकानों में पाई गई खामियों को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीश चड्डा ने बताया कि जो भी दवा विक्रेता प्रतिबंधित दवाइयां बिना डॉक्टर की पर्ची के बेचते हुए पकड़ा गया उसे एसोसिएशन बाहर का रास्ता दिखाएगी और कड़ी करवाई की जाएगी। एसएचओ गगरेट चैन सिंह ठाकुर का कहना है कि गगरेट क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस मुहिम चलाए हुए है। इसके चलते औचक निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में सलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed