फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पति ने दराट से हमला कर घायल की पत्नी

पति ने दराट से हमला कर घायल की पत्नी

Thu, 30 Aug 2018 11:02 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
पति ने दराट से हमला कर घायल की पत्नी
attack

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)। क्षेत्र के एक गांव में पति ने पत्नी पर दराट से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पति-पत्नी के बीच उनके विवाह को पंचायत में दर्ज न करवाए जाने की बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद तैश में आए पति ने महिला के सिर पर दराट से वार कर दिया।

दराट के हमले से महिला बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। वारदात में घायल महिला को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्र बताते हैं कि महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एक धार्मिक स्थल में दूसरा विवाह हुआ था। उसकी पहले विवाह से एक बेटी भी है।
विज्ञापन


महिला के अनुसार उसका पति पंचायत में विवाह को दर्ज नहीं करवा रहा है। इसके चलते पति-पत्नी दोनों में विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर वीरवार को दोनों में बहस हुई। इसके बाद पति ने उसके सिर पर दराट से दो वार कर दिए। डीएसपी अंब मनोज जंबाल का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित का सिविल अस्पताल अंब में मेडिकल करवाया है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed