फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ट्यूशन पढ़ने गई स्कूली छात्रा लापता

ट्यूशन पढ़ने गई स्कूली छात्रा लापता

Mon, 16 Apr 2018 10:41 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ने गई स्कूली छात्रा लापता

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत मैहतपुर में ट्यूशन पढ़ने गई बारहवीं की छात्रा अचानक लापता हो गई है। परिजनों ने पुलिस थाना ऊना में छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी जमा दो में पढ़ती हैं। रविवार शाम ट्यूशन पढ़ने के लिए मैहतपुर गई थी। देर रात वापिस घर नहीं आई।


बेटी की तलाश के परिजन ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक के घर भी गए लेकिन बेटी का कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों ने बेटी की तलाश के लिए रिश्तेदारों और सहपाठियों से पूछा लेकिन हर तरफ से निराशा हाथ लगी। परिजनों ने पुलिस थाना ऊना में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। साथ ही एक अज्ञात युवक के खिलाफ बेटी को भगाने का आरोप लगाया। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। मामले पर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed