फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

Mon, 12 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
अंब (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव दियाड़ा के पास अंब-ऊना मुख्य मार्ग पर एक तेजरफ्तार कार ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक को 108 की सहायता से उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के दौरान कार चालक मौके से फरार हो गया लेकिन लोगों की सहायता से भैरा के पास ही लोगों ने कार चालक को धर दबोचा। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अजय कुमार (27) निवासी गांव दियाड़ा जिला ऊना बाइक पर अपने किसी काम से जा रहा था कि अंब की ओर से आ रही एक तेजरफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उधर, एसपी अनुपम शर्मा का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed