{"_id":"5c9e55dfbdec22142c5cb720","slug":"101553880543-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलतपुर कॉलेज के बाहर युवकों में खूनी संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौलतपुर कॉलेज के बाहर युवकों में खूनी संघर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक (ऊना)। स्थानीय कॉलेज के बाहर कहासुनी दो युवकों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। वारदात में एक युवक ने तैश आकर में ईंट मारकर दूसरे युवक का सिर फोड़ दिया। वहीं झगड़े की वजह से वहां से गुजर रही एक गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार लगभग ढाई बजे कॉलेज के बाहर बाहरी युवक कॉलेज छात्रा से बातचीत कर रहा था। तभी किसी बात को लेकर छात्रा से बहस करने लगा। इतने में एक अन्य बाहरी युवक वहां पर आया और छात्रा से बहस कर रहे युवक से भिड़ गया। कुछ ही क्षणों में दोनों युवक एक-दूसरे पर लात घूंसे बरसाने लगे। इतने में एक युवक ने ईंट उठाई और दूसरे युवक को दे मारी। इससे उसके सिर से खून बहने लगा। ईंट मारने वाला युवक वहां से रफूचक्कर हो गया। लड़की भी वहां से चलती बनी। जिस वक्त झगड़ा चल रहा था, तो वहां से गाड़ी लेकर जा रही एक छात्रा की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झगड़े में शामिल एक युवक दौलतपुर चौक और दूसरा युवक रायपुर का रहने वाला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक की मरहमपट्टी और मेडिकल करवाया। मौके पर पहुंचे आईओ हेड कांस्टेबल पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से शिकायत न होने और समझौता कर लेने पर पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया गया है। दोनों युवकों ने गलतफहमी दूर कर ली है।