{"_id":"5c0fe44cbdec2241b2773d8f","slug":"101544545356-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने राहगीर महिला को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन ने राहगीर महिला को रौंदा, मौत
Updated Tue, 11 Dec 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
Road ACCIDENT
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती रामपुर गांव में वाहन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान 55 वर्षीय राम प्यारी निवासी वार्ड नंबर 10 ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 10 ऊना की राम प्यारी सोमवार रात रामपुर में सड़क किनारे पैदल जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर दे मारी। हादसे में महिला बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। जिसे फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन