{"_id":"5a8042b44f1c1bff388b7950","slug":"101518355124-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने रौंदा राहगीर, पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने रौंदा राहगीर, पीजीआई रेफर
Updated Sun, 11 Feb 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना)।
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव संघनई में सड़क के किनारे खड़े एक व्यक्ति को एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में राहगीर को गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति को लोगों की सहायता से गगरेट अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गगरेट के संघनेई में सड़क के किनारे खड़े व्यक्ति को दौलतपुर की ओर से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। इससे राहगीर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान गुरपाल सिंह निवासी गांव अलेरा जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति को गगरेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।