{"_id":"59ddc8524f1c1b9f678b51f4","slug":"101507706962-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत सतरूखा और हटली गांव में दो लोगों के जहर निगलने से 28 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। जबकि 19 वर्षीय युवती को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान प्रेमलता पत्नी रमेश चंद निवासी सतरूखा के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
करवाचौथ के दिन सतरूखा की प्रेमलता ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान प्रेमलता ने सोमवार को दम तोड़ दिया।
दूसरा मामला उपमंडल बंगाणा के हटली गांव का है। यहां 19 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती ने सोमवार देर रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती की तबीयत बिगड़ती देख परिजनों युवती को ऊना अस्पताल पहुंचाया। जहां चिक्तिसकों ने मंगलवार सुबह के समय युवती को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। डीएसपी ऊना कुलविंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।