फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला

पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला

Thu, 06 Jul 2017 10:55 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत कोटला कलां में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। वारदात में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ऊना के कोटला में किराये के मकान में रहती है और एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स कार्यरत है। आरोपी पति पंजाब के गढ़शंकर से संबंध रखता है।

जानकारी के अनुसार विमला देवी निवासी हरोली की शादी करीब सात साल पहले गढशंकर निवासी के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ऊना के एक निजी अस्पताल में नर्स की नौकरी करने लग पड़ी, जिसके चलते महिला ने कोटला के समीप किराये के मकान में रह रही थी। बुधवार रात को उसका पति कोटला पहुंचा और अपनी पत्नी को नौकरी छोड़ वापस गढ़शंकर चलने की बात कही। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई। तैश में आकर आरोपी पति ने रसोईघर में पड़ा चाकू उठाया और गले में वार कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी ने बीच बचाव किया और लहूलुहान हालत में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया, जहां पर महिला के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि महिला के शिकायत पर पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed