फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   crime

श्री पीएसएम पब्लिक स्कूल में तोड़फोड़

Tue, 18 Feb 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
crime
मैहतपुर(ऊना)। क्षेत्र की पुलिस चौकी मैहतपुर के तहत देहलां स्थित पीएसएम पब्लिक स्कूल में शरारती तत्वों ने कमरे में घुसकर सामान से तोड़फोड़ की है। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल के अंदर रखे कंप्यूटर, एलईडी सहित अन्य सामान को तोड़ा है। इससे स्कूल प्रबंधन का हजारों का नुकसान हुआ है। स्कूल प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देहलां गांव में पीएसएम स्कूल में रविवार को अवकाश था। जब सोमवार सुबह चपरासी ने स्कूल का गेट और कमरे खोले तो देखा कि कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। कंप्यूटर और एलईडीई भी किसी ने ईंट के साथ तोड़ी हुई थी। चपरासी ने इसकी सूचना प्रबंधन को दी। स्कूल के एमडी हर्षवर्धन और स्टाफ ने जब सामान टूटा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत है। उन्होंने कुछ लोगों को नामजद भी किया है। पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को दी व शिकायत भी सौंप दी है। लेकिन हैरत की बात है कि शिकायत के बाद पुलिस की तरफ से घटनास्थल का जायजा तक नहीं लिया गया। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed