फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   crime

पंचायत सचिव से कार्यालय में हाथापाई

Tue, 18 Feb 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
crime
टाहलीवाल (ऊना)। थाना हरोली के तहत बीटन में तैनात पंचायत सचिव के साथ गाली-गलौज और हाथापाई का मामला सामने आया है। पंचायत सचिव ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव रमन कुमार ने कार्यालय में दो लोगों पर गाली गलौज और हाथापाई करने की शिकायत पुलिस चौकी टाहलीवाल में की है। रमन कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को गांव के दो व्यक्ति पंचायत कार्यालय आए, जिन्होंने शराब पी रखी थी। उन्होंने उनके साथ आते ही गाली गलौज शुरू कर दिया और उसके साथ हाथापाई भी की। मंगलवार सुबह फिर से वही लोग पंचायत कार्यालय के नजदीक घूमते रहे। वहीं, पुलिस की ओर से कोई संतोषजनक कार्रवाई न होने पर ब्लॉक पंचायत सचिव यूनियन के सदस्य और एनजीओ के सदस्य इकठ्ठे होकर टाहलीवाल पुलिस चौकी, डीएसपी कार्यालय हरोली और उसके बाद पुलिस थाना हरोली पहुंचे। सदस्यों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, डीएसपी अनिल मेहता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed