{"_id":"5dc6f0968ebc3e5b641391df","slug":"crime-una-news-sml313616874","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगड़ों के काटने से ट्रैक्टर चला रहे व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगड़ों के काटने से ट्रैक्टर चला रहे व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। निकटवर्ती रपोह गांव में रंगड़ों के काटने से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव रपोह जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
रपोह गांव में सन्नी ट्रैक्टर चला रहा था। इस दौरान रंगड़ों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। सन्नी ने रंगड़ों के हमले से बचने के लिए ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। लेकिन रंगड़ों के हमले से वह बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन सन्नी को उपचार के लिए अंब अस्पताल लगाए। अंब में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद परिजन उसे होशियारपुर ले गए। यहां रंगड़ों के हमले से हुए जख्मों की ताव न सहते हुए सन्नी ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है सन्नी ट्रैक्टर से शुक्रवार को काम कर रहा था। जब वह आखिरी खेत में हल चला रहा था इसी दौरान रंगड़ों ने उस पर हमला कर दिया।
मृतक अपने पीछे एक बेटी छोड़ गया है। डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।