फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   crime

नेट बैंकिंग से कारोबारी के खाते से उड़ाए 25 हजार

Wed, 18 Sep 2019 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
crime
गगरेट (ऊना)। शातिरों ने नेट बैंकिंग के जरिए गगरेट के एक कारोबारी के खाते से हजारों की नकदी उड़ा ली। शातिरों ने दो दिन में करीब डेढ़ दर्जन बार खाते से राशि निकाली है, इसके अलावा शातिरों ने कारोबारी के खाते से ही गूगल पे से भी शॉपिंग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले की शिकायत गगरेट पुलिस के पास दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़ित कारोबारी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गगरेट के कारोबारी योगेश निवासी गांव कहोल जिला ऊना ने पुलिस थाना गगरेट में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह गगरेट में मोबाइल की दुकान करता है। पीड़ित दुकानदार योगेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपना एटीएम कार्ड एक बार भी कहीं नहीं चलाया, मात्र उन्होंने अपनी नेट बैंकिंग शुरू करवाई थी। इसके बाद उनसके खाते से करीब 25 हजार रुपये की राशि कैसे निकाल ली इसका उन्हें मैसेज तक नहीं आया। पीड़ित ने बताया कि मैसेज के अलावा उनसे किसी प्रकार का कोई ओटीपी कोड नहीं मांगा गया। योगेश ने जब बैंक खाते में और पैसे जमा करवाए तो बैंक में उसके मुताबिक बैलेंस न होने पर उसे शक हुआ। जब बैंक से खाते का ब्योरा निकलवाया तो योगेश हैरान रह गया। पीड़ित ने तुरंत अपना एटीएम ब्लॉक करवा खाते में बचे हुए पैसे निकलवा लिए। बैंक प्रबंधन भी इन मामलों को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। कभी एटीएम क्लोनिंग तो कभी बैंक खाते से पैसे अपने आप ही निकलने खाता धारकों को बैंक में रखे पैसे की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि साइबर ठगी के बाद और पिछले दिनों ही गगरेट क्षेत्र की एक अध्यापिका और एक फौजी को साइबर ठगों ने लाख रुपए की चपत लगा दी थी। अब ताजा मामला गगरेट के एक दुकानदार योगेश शर्मा का सामने आया है। इसमें ऑनलाइन बैंकिंग द्वारा किसी ठग ने इस दुकानदार को लगभग 25 हजार का चूना लगा दिया। गगरेट थाना प्रभारी हरनाम सिंह का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित कारोबारी योगेश की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed