फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   crime

दियोली कृषि सभा का रिकॉर्ड तलब

Wed, 18 Sep 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
crime
गिगरेट (ऊना)। करोड़ों के गबन मामले में दियोली कृषि सभा सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सभा का रिकॉर्ड गगरेट पुलिस थाने में तलब किया है। विभाग ने दो साल की ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर 11 करोड़ 70 लाख के गबन का मामला बनाया था, जबकि पुलिस के शुरुआती जांच में ये सारा मामला 1998 से जांचा जाएगा।
विज्ञापन

सभा में लगभग 1998 के बाद से दो-चार सदस्यों को छोड़ कर वही सदस्य इस सभा के प्रबंधन सदस्य रहे हैं। सहकारिता विभाग ने पुलिस के समक्ष जो साक्ष्य दिए उसमें मात्र दो साल की ऑडिट रिपोर्ट है। जबकि पुलिस अपने अन्वेषण में इस मामले से जुड़े हर सदस्य व सहकारी सभा के रिकॉर्ड से इस विषय की गहराई तक जाना चाहती है। पुलिस जांच में तय करेगी कि इतने बड़े गबन के लिए दोषी कौन है। मामला 11 करोड़ 70 लाख का है और हिमाचल में दूसरे नंबर पर अमानत के पैसे में इतना बड़ा हेर-फेर का मामला सामने आया है। पुलिस का मानना है कि मामला एक दिन या एक साल में नहीं हुआ।
विज्ञापन

जाहिर तौर पर इतने बड़े गबन में एक लंबा अरसा लगा है। सहकारी सभा का लगातार ऑडिट हुआ है। उनमें ये बात क्यों सामने नहीं आई। यह भी जांच का विषय है। उधर, अतिरिक्त थाना प्रभारी गगरेट सुशील कुमार ने कहा कि फिलहाल पुलिस ने सभा का रिकॉर्ड तलब किया है। रिकॉर्ड खंगालने के बाद इस गबन के लिए जिम्मेदारी तय होगी और हो सकता है एफआईआर में और भी नाम नामजद हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed