{"_id":"68c55d5cfb84ab304d0c7230","slug":"cricket-competition-started-in-basoli-on-the-lines-of-ipl-una-news-c-93-1-ssml1047-165354-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आईपीएल की तर्ज पर बसोली में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आईपीएल की तर्ज पर बसोली में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन
गांव बसोली में ऊना प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के शुाभारंभ पर मौजूद खिलाड़ी व अन्य। संवाद
- फोटो : credit
12 टीमें भाग ले रहीं, चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी
फाइनल में विजेता टीम को मिलेंगे 41 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बसोली में पहली बार ऊना प्रीमियर लीग (यूपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़ हुआ। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट रौणखर के चेयरमैन अभिषेक डोगरा ने किया। उन्होंने कहा कि यूपीएल युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच प्रदान करेगा। अभिषेक डोगरा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाएं। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव पुरी और संस्थापक गौरव ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। सभी टीमें आईपीएल की तर्ज पर आपसी लीग मुकाबले खेलेंगी। इसके लिए खिलाड़ियों और टीमों की नीलामी भी की गई है।टूर्नामेंट नियमों के अनुसार शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। फाइनल में विजेता टीम को 41 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।