फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Covid vaccination campaign from today

जिले में कोविड वैक्सीनेशन का महाभियान आज से

Sun, 20 Jun 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Covid vaccination campaign from today
Covid vaccination campaign from today
ऊना। जिले में कोविड वैक्सीनेशन का महाभियान सोमवार से शुरू होने जा रहा है। 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लिए सोमवार से ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग की अनिवार्यता समाप्त हो जाएगी। टीकाकरण केंद्र पर ही पहले आओ-पहले पाओं के आधार पर पंजीकरण करने का प्रावधान किया गया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को वैक्सीन लगाने में किसी भी तरह की दिक्कतें न आएं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए स्लॉट बुकिंग एक दिन पहले करवानी ही पड़ेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 100 लाभार्थियों को कोविड इंजेक्शन लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इसे बढ़ाकर डेढ़ सौ तक किया जा सकता है। टीकाकरण सत्र का आयोजन स्कूल अथवा किसी अन्य खुले स्थान पर होने पर 200 लाभार्थियों का टीकाकरण भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में सोमवार, मंगलवार तथा बुधवार को तीन दिन टीकाकरण करवाया जाएगा। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए वीरवार, शुक्रवार तथा शनिवार को टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा दूसरी डोज वाले नागरिक भी टीकाकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपत्रित अवकाश के दिन भी टीके लगेंगे लेकिन रविवार को छुट्टी रहेगी। सीएमओ ने कहा कि टीकाकरण केंद्रों पर ज्यादा भीड़ एकत्रित न हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। टीकाकरण केंद्रों को स्कूल या अन्य खुली जगहों पर आयोजित किया जाएगा ताकि सामाजिक दूरी का भी पूरा ध्यान रखा जा सके। सीएमओ ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण प्राथमिकता सूची में ट्रक और टैक्सी चालकों सहित होटल उद्योग से जुड़े कर्मचारियों और मालिकों को भी शामिल किया है।

टीकाकरण के लिए संबंधित होटल मालिक, ट्रक तथा बस ऑपरेटर यूनियन टीकाकरण के लिए प्रमाण पत्र जारी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक व्यक्तियों को प्रमाण पत्र जारी करने की जिम्मेदारी पूरी तरह से प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले व्यक्ति की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed